नाली के विवाद में लोहे की राड से पिता-पुत्र और महिलाओं को पीटा

संवाद सूत्र पनवाड़ी (महोबा) कस्बा के काजीपुरा मोहल्ले में नाली को लेकर विवाद हो गया। दूसर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:50 PM (IST)
नाली के विवाद में लोहे की राड से पिता-पुत्र और महिलाओं को पीटा
नाली के विवाद में लोहे की राड से पिता-पुत्र और महिलाओं को पीटा

संवाद सूत्र, पनवाड़ी (महोबा): कस्बा के काजीपुरा मोहल्ले में नाली को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने लोहे की राड से पिता-पुत्र और घर की महिलाओं पर हमला कर दिया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक होने पर महोबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

काजीपुरा में सोमवार को नाली के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पति पत्नी व पुत्रों तथा बहू पर लोहे की राड से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष से आशिक पुत्र बन्ने खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दरवाजे से निकली नाली में पड़ोसी कचरा डाल देते हैं। इससे नाली जाम हो चुकी है। सोमवार को इस बात की शिकायत की गई तो पड़ोसी पप्पू काजी के परिजन गाली गलौज करने लगे। बाद में पूरा परिवार लाठी डंडा तथा लोहे की राड लेकर आ गया और हमला बोल दिया। घटना में पिता बन्ने के सिर पर राड मार देने से उनकी हालत नाजुक है। बीच बचाव करने मां गुड्डो पहुंची तो उन्हें भी पीटा। इसी तरह भाई यूनुस व उसकी पत्नी शबनम पर भी हमला किया। बाद में आरोपित के यहां से जमकर पत्थर बाजी की गई। जिसके चपेट में आकर बच्चे भी जख्मी हो गए। घर का सामान भी टूट फूट गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। घायलों को पहले कस्बा के सीएचसी ले जाया गया। वहां से बन्ने को जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने पप्पू काजी सहित 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश जारी है। दूसरे पक्ष ने भी एक व्यक्ति के घायल होने की बात कही है।

::::

chat bot
आपका साथी