किसानों ने धरना देने के बाद सौंपा ज्ञापन

जासं महोबा भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM (IST)
किसानों ने धरना देने के बाद सौंपा ज्ञापन
किसानों ने धरना देने के बाद सौंपा ज्ञापन

जासं, महोबा : भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया और इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

किसानों ने लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का दर्जा दिए जाने, देश भर में बारिश बाढ़ के कारण किसानों को हुई क्षति का मुआवजा, अन्ना पशुओं पर रोक लगाई जाने सहित सभी सात सूत्रीय मांगों के निराकरण की आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदनी तिवारी, हरीहर दीक्षित, स्वामी प्रसाद राजपूत, इशहाक खां सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी