'बेहतर तरीके से खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी'

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) किसान बेहतर तरीके से खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:21 PM (IST)
'बेहतर तरीके से खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी'
'बेहतर तरीके से खेती कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी'

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): किसान बेहतर तरीके से खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उक्त बात किसान मेला में कही गई।

विकास खंड परिसर में किसान कल्याण मिशन अभियान के कृषि मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर रहे। पूर्व सांसद ने कहा, दस बीघा खेती में लाखों रुपये की आमदनी कमाने के लिए खेत के चारों ओर बांस व करौंदा लगाएं। यहां तार बाड़ी की जरूरत नहीं पडे़गी। उस खेत को पांच भागों में बांटकर मछली पालन,मुर्गी पालन,गाय पालन, बागवानी तथा फुलवारी लगा सकते हैं। महिला किसान सुशीला रानी व दीनदयाल कुशवाहा ने बताया कि कम लागत पर अच्छी आय के लिए सब्जी तथा हल्दी की पैदावार करें। सूपा के किसान ब्रजमोहन तिवारी ने गेंदा व गुलाब के फूल तथा आंवला की खेती की जानकारी दी। अच्छे दस किसान बलवंत, देवेंद्र कुमार, पूरनलाल, जयप्रकाश, जयहिद, रामप्रकाश, दशरथ, हरसिंह, सुधीर, मइयादीन को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मान किया गया।

chat bot
आपका साथी