खरीदारी न होने से किसानों ने बाईपास मार्ग किया जाम

जागरण संवाददाता महोबा नवीन गल्ला मंडी में बुधवार को खरीदारी न होने से किसान नाराज हो ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:16 AM (IST)
खरीदारी न होने से किसानों ने बाईपास मार्ग किया जाम
खरीदारी न होने से किसानों ने बाईपास मार्ग किया जाम

जागरण संवाददाता, महोबा : नवीन गल्ला मंडी में बुधवार को खरीदारी न होने से किसान नाराज हो गए हैं। साथ ही किसानों ने मंडी के बाहर बाईपास मार्ग पर जाम लगा कर नारेबाजी करने लगे। मंडी सचिव गौरव सिंह ने किसानों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। कोतवाली शशि कुमार पांडेय ने कुछ देर बाद ही जाम खुलवा दिया। सचिव ने व्यापारियों और किसानों में वार्ता कराकर खरीदारी शुरू कराई।

नवीन गल्ला मंडी में जनपद और गैर जनपद के किसान बुधवार को फसल बेचने आए थे। मंडी में बताया गया कि मीटिग चल रही है। जब 11 बजे तक खरीदारी शुरू नहीं हुई तो किसान नाराज हो गए और मंडी गेट के बाहर आकर बाईपास मार्ग जाम कर दिया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। किसान मनीष कुमार उपरेहका मुस्करा, विजय राजपूत घटेरा, तुलसीदास मवई, संदीप बगवाहा, लालदास बेलाताल, सुजान सिंह बिलवई, बबलू बरा आदि ने बताया कि किसान सुबह छह बजे से खड़े हैं। खरीदारी नहीं की जा रही है। करीब बीस मिनट तक किसान सड़क जाम किए रहे। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बल पूर्वक जाम खुलवाया। इसके बाद मंडी सचिव ने किसानों को समझा कर व्यापारियों के साथ वार्ता कराई।

यहां किसानों ने कहा, अगर उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं किया जाएगा तो आने वाले समय में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। क्योंकि, इसके लिए पूर्व में भी प्रशासनिक अफसरों को जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी