खेत पर काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

संवाद सूत्र अजनर (महोबा) खेत में काम कर रहे किसान को सर्प ने डस लिया। काफी देर तक घरव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 05:07 PM (IST)
खेत पर काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
खेत पर काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

संवाद सूत्र, अजनर (महोबा) : खेत में काम कर रहे किसान को सर्प ने डस लिया। काफी देर तक घरवाले झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे। हालत बिगड़ती देख उसे छतरपुर के अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

घटना थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम सीगौन की है। यहां का निवासी 35 वर्षीय रज्जब खान पुत्र रोशन खान खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। इससे कुछ ही देर में वह अचेत हो गया। यह देखकर आसपास मौजूद घरवालों में अफरातफरी मच गई। स्वजन अस्पताल न ले जाने की बजाए उसकी झाड़फूंक में लग गए। इसके बाद हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे छतरपुर मप्र के चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम सीगौन में वापस शव आने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिवंगत की पत्नी शबाना, आठ वर्षीय पुत्र अरमान व पांच साल की पुत्री रबीना का रो-रोकर बुरा हाल बना है।

chat bot
आपका साथी