खेत पर मिला किसान का शव

जासं महोबा कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मगरौलकला में एक किसान का शव उसके खेत पर मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:15 PM (IST)
खेत पर मिला किसान का शव
खेत पर मिला किसान का शव

जासं, महोबा : कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मगरौलकला में एक किसान का शव उसके खेत पर मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ग्राम मगरौलकला निवासी 38 वर्षीय करन सिंह किसानी करता था। रात में अक्सर वह खाना खाकर खेतों में ही सोने चले जाते थे। बुधवार सुबह घरवालों ने खेत पर उनका शव चारपाई पर पड़ा पाया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी श्याम पटेल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी