मुख्य आरक्षी व उपनिरीक्षक को दी विदाई

जासं महोबा पुलिस विभाग से मुख्य आरक्षी व उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें ससम्मान वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:55 PM (IST)
मुख्य आरक्षी व उपनिरीक्षक को दी विदाई
मुख्य आरक्षी व उपनिरीक्षक को दी विदाई

जासं, महोबा : पुलिस विभाग से मुख्य आरक्षी व उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। थाना पनवाड़ी में समारोह का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। उन्होंने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी रामनारायण सिंह व उपनिरीक्षक अयोध्या प्रसाद को राधेकृष्ण की मूर्ति भेंट की। इसके बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

chat bot
आपका साथी