सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

जागरण संवाददाता महोबा शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:20 PM (IST)
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

जागरण संवाददाता, महोबा : शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग से सेवानिवृत्त हुए चार उपनिरीक्षकों व तीन मुख्य आरक्षी को भावभीनी विदाई दी गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक नत्थूलाल पांडेय, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी रामनारायण सिंह, मुख्य आरक्षी रामऔतार, मुख्य आरक्षी शिशुपाल सिंह को पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह, शाल देकर सम्मानित किया गया एवं पुलिस सेवा में रहते हुए उनके द्वारा किए गए सराहनीय सेवाओं को याद करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, क्षेत्राधिकारी सिटी रामप्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी लाइन उमेश चंद्र, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, पीआरओ राजेश मौर्य सहित अन्य अधिकारी कर्मी व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के स्वजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी