गुंडा प्रवृत्ति के आठ लोगों को किया गया जिला बदर

जागरण संवाददाता महोबा शासन की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:12 PM (IST)
गुंडा प्रवृत्ति के आठ लोगों को किया गया जिला बदर
गुंडा प्रवृत्ति के आठ लोगों को किया गया जिला बदर

जागरण संवाददाता, महोबा: शासन की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में आठ लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

गुरुवार देर शाम जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के विभिन्न क्षेत्र के आठ गुंडा प्रवृत्ति वाले लोगों को जिला बदर किया। आरोपितों में शामिल चरखारी के शीतल यादव, सत्यवीर यादव, पंकज, छोटे सिंह। इसी तरह थाना श्रीनगर क्षेत्र के इंद्रपाल, प्रकाश तथा अजनर थाना क्षेत्र के राजू यादव और महोबा के मनीष त्रिपाठी को आगामी छह-छह माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर जाने के लिए आदेशित किया गया। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में राज्य की ओर से पैरवी करने वाले अंकेश राम त्रिवेदी, सहायक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर सरकार की ओर से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित है। जिसका प्रथम चरण छह माह तक प्रभावी रहेगा। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पनवाड़ी के धर्मेंद्र, तथा महोबा के सूर्यपाल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी