सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, एक रेफर

जागरण संवाददाता महोबा विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से घ्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:54 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, एक रेफर
सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, एक रेफर

जागरण संवाददाता, महोबा : विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवाहा निवासी 40 वर्षीय रामपाल उसका भाई 31 वर्षीय प्रमोद शनिवार सुबह बाइक से जा रहे थे। मुढ़ारी मोड़ पर अचानक कुत्ता आ जाने से असंतुलित होकर गिर गए। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी प्रमोद की हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। मुख्यालय निवासी 60 वर्षीय सुशील गुप्ता बाइक से घर जा रहे थे। गिरकर घायल हो गए। जरौली निवासी 12 वर्षीय रोहित को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और वह घायल हो गए। इसी तरह कस्बाथाई निवासी 30 वर्षीय गीता, झिरसहेवा निवासी 46 वर्षीय प्रेमलता, महोबा निवासी 50 वर्षीय सुशीला, श्रीनगर निवासी 18 वर्षीय जयहिद भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी