बारिश से नालियां जाम, घरों में घुसा गंदा पानी

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) शुक्रवार की रात और शनिवार दिन में बारिश से कस्बा में कइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:17 PM (IST)
बारिश से नालियां जाम, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश से नालियां जाम, घरों में घुसा गंदा पानी

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): शुक्रवार की रात और शनिवार दिन में बारिश से कस्बा में कई मोहल्लों में पानी भर गया। यहां तक कि नगरपालिका अध्यक्ष के आवास के सामने नालियां जाम होने से जलनिकासी न हो सकी। इससे लोगों के घरों में पानी भरा रहा। शनिवार शाम तक सड़कों पर पानी भरा रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी ने विकास के मुद्दे पर नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं किया। जो सबके साथ होगा वही हमारे साथ भी होगा, की उनकी सोच वास्तव में शनिवार को दिख गई। बारिश में पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुली तो चेयरमैन भी समस्या से अछूते नहीं रहे । मोहल्ले के लोगों के साथ उनके दरवाजे के सामने भी पानी भर गया।

इसी तरह पूर्व पालिका अध्यक्ष उर्मिला सिंह के राज महल के दरवाजे के सामने रावबाग सड़क में जलभराव हो गया। यहां पूर्व बने कच्चा नाला पक्के निर्माण के कारण संकरा बन गया। इसी वजह से मोहल्ला पठवापुरा में जलभराव बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी