अपना फर्ज निभाएं, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं

जागरण संवाददाता महोबा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर यातायात पु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:03 PM (IST)
अपना फर्ज निभाएं, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं
अपना फर्ज निभाएं, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं

जागरण संवाददाता, महोबा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम ने आटो, टैक्सी चालकों को पर्चे बांटकर नियमों के बारे में जानकारी दी गई। नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित भी किया गया। प्रभारी यातायात अरविद मिश्रा ने लोगों से कहा कि सभी वाहन को नियंत्रित गति के साथ ही चलाएं। और अपने जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। कहा कि अपने स्वजन, दोस्तों, रिश्तेदारों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। कहा कि हेलमेट नहीं लगाने वालों, तीन सवारी बाइक चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवर स्पीडिग, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए लोग नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

chat bot
आपका साथी