डरिए नहीं हालात का सामना कर आगे बढ़ें

जागरण संवाददाता महोबा दो दिन बुखार में पड़े रहने के बाद यह अहसास हुआ कि इसमें लापरव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:23 PM (IST)
डरिए नहीं हालात का सामना कर आगे बढ़ें
डरिए नहीं हालात का सामना कर आगे बढ़ें

जागरण संवाददाता, महोबा : दो दिन बुखार में पड़े रहने के बाद यह अहसास हुआ कि इसमें लापरवाही करना पूरे परिवार के लिए भारी पड़ सकता है। यही सोच कर महोबा बंधानवार्ड के अंकित स्वयं ही जिला अस्पताल पहुंचे। अपनी कोरोना जांच कराई। जांच में उन्हें संक्रमण मिला। यह सुनते ही वह सकते में आ गए। अब क्या होगा। यह सोच कर घर में भी नहीं बताया। बाद में घर पहुंच कर अपने को अलग कमरे में क्वारंटाइन किया और पिता का सारी बात बताई। पिता ने उनकी हिम्मत बंधाई। बाद में वह डर को दूर कर आज स्वस्थ हो चुके हैं।

अंकित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बीस दिन पहले वह बीमार हो गए थे। पहले हल्का बुखार आया तो उसे टाल दिया। ध्यान न देने पर बुखार बढ़ गया। फिर उन्हें स्वयं अहसास हुआ कि इसे जांच करा लेना चाहिए। अस्पताल में अकेले ही जांच कराने गए। एंटीजन जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डॉक्टर ने उन्हें होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी। अंकित कहते हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था, घर में कैसे बताएं। पिता ने हिम्मत बंधाई इसीलिए आज वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और परिवार के बीच हंसी खुशी से रह पा रहे हैं। उनका कहना है कि लोग इससे घबराएं नहीं। यदि संक्रमित हो गए हैं तो दवा से सही भी हो जाएंगे। हिम्मत रखिए और आगे बढि़ए।

chat bot
आपका साथी