दिव्यांग बच्चों ने भजन संध्या में गीतों से मन लुभाया

संस चरखारी (महोबा) दिव्यांग ब्लाइंड स्टार ग्रुप की ओर से संगीत संध्या का आयोजन गोवर्धन नाथ मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:28 PM (IST)
दिव्यांग बच्चों ने भजन संध्या में गीतों से मन लुभाया
दिव्यांग बच्चों ने भजन संध्या में गीतों से मन लुभाया

संस, चरखारी (महोबा): दिव्यांग ब्लाइंड स्टार ग्रुप की ओर से संगीत संध्या का आयोजन गोवर्धन नाथ मेला प्रांगण में किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों की ओर से अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत माता की आरती की गई।

संगीत संध्या का आयोजन मेला गोवर्धन नाथ में नित्य प्रति हो रहा है। इसी क्रम में नेत्रहीन छात्रों की ओर से भजन संध्या के दौरान शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डाक्टर ओम शंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है। दिव्यांग छात्रों की ओर से भारत माता की आरती की प्रस्तुति दी गई। सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष कीर्तिराज श्रीवास्तव ने दिव्यांगों को उचित मंच प्रदान करने के लिए ब्लाइंड स्टार एकेडमी के संचालक बावला भैया के प्रयास की सराहना की। कलाकार मोहित ने गणेश वंदना कर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद एक-एक करके समस्त नेत्रहीन कलाकारों ने भजनों के माध्यम से संगीत की संध्या को और रोशन कर दिया। संदेश आते हैं, बड़ा तड़पाते हैं, कि घर कब आओगे, आदि पर प्रस्तुत किया। पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी, आरएसएस के जिला कार्यवाहक ओम शंकर श्रीवास्तव,मेला प्रमुख संजीत विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी