स्वागत द्वार बनवाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) कस्बा के झंडा चौराहे पर स्वागत द्वार का निर्माण कराने के म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:34 PM (IST)
स्वागत द्वार बनवाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी
स्वागत द्वार बनवाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): कस्बा के झंडा चौराहे पर स्वागत द्वार का निर्माण कराने के मामले में आम जनता और व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। नगर पालिका पर कस्बा के बाजार का स्वरूप बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

चरखारी रियासत के शासक राजा जगत राज ने कस्बा में जयपुर की तर्ज पर बाजार स्थापित कराया था। पिछले कुछ समय से मुख्य चौराहों पर नगर पालिका ने राजनीतिक दलों से प्रेरित और उससे जुड़े लोगों के नाम पर स्वागत द्वार बनवाना प्रारंभ कर दिया। चरखारी रियासत के राजाओं ने कस्बा में मिनी वृंदावन की तर्ज पर 108 श्री कृष्ण देव मंदिरों, झीलों की तरह तालाबों का निर्माण कराया। जयपुर की तरह बाजार की स्थापना कराई थी। किसी भी राजा ने अपने नाम से स्वागत द्वार, स्मारक का निर्माण नहीं कराया। अब नगर पालिका की ओर से बाजार चौराहा में स्वागत द्वार बनाने से यह कस्बा का स्वरूप बिगड़ रहा है। कस्बा के राहुल, पीयूष, विजय, अकरम वाजिद नंदकिशोर दीनदयाल नरेंद्र आदि लोगों ने स्वागत द्वार के निमार्ण में रोक लगाने की मांग की है। नगरपालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी ने बताया कि अभी केवल प्रस्ताव पास हुआ है। किसके नाम पर गेट बनेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी