भाजपा की बैठक में गरीबों के राशन पर चर्चा

संवाद सूत्र गौरहरी (महोबा) गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब लोगों को राशन वितरित किया ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:00 PM (IST)
भाजपा की बैठक में गरीबों के राशन पर चर्चा
भाजपा की बैठक में गरीबों के राशन पर चर्चा

संवाद सूत्र, गौरहरी (महोबा): गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब लोगों को राशन वितरित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने कहा कि सभी सेक्टर व मंडल कार्यकर्ता बूथ समिति का गठन कर बूथ अध्यक्ष का चयन करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो रंग रूप जाति भेद नहीं करती। कहा कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद दे दिया गया। ब्लाक सीमा कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला सहकारी समिति के संचालक महेंद्र गुरुदेव, समाज सेवी अशोक महराज, अरविद गुप्ता, देवेंद्र राजपूत, प्रमोद दीक्षित, जयहिद साहू, सुरेश राजपूत, अश्वनी द्विवेदी, रामबाबू गुरुदेव, पूर्व प्रधान राजू राजपूत, प्रधान खलक सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी