शारीरिक दूरी का पालन कर दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) कोरोना को हराने के लिए देवी मां का ही सहारा लिया जा रहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:39 PM (IST)
शारीरिक दूरी का पालन कर दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त
शारीरिक दूरी का पालन कर दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा) : कोरोना को हराने के लिए देवी मां का ही सहारा लिया जा रहा है। लोग शारीरिक दूरी का पालन करने हुए देवी मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इस समय जैतपुर सहित आसपास के गांवों में शारदीय नवरात्र की धूम मची है। नवरात्र महोत्सव के लिए जैतपुर के बड़ी माता मंदिर, छै माई माता मंदिर, अंजनी माता मंदिर, विंध्वासिनी मंदिर सहित सभी आसपास के गांवों के देवीमंदिरों को गुब्बो, फूलों एवं विद्युत झालरों से आकर्षक सजाया गया है।

देवी मंदिरों सहित पंडालों में भक्तों के लिए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। दिन एवं रात भजनों, गीतों का दौर चल रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण सभी मंदिरों में भीड़ कम है। गांवों में छोटे पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की छोटी मूर्ति स्थापित की गई हैं। यहां विधिविधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुबह शाम आरती की जा रही हैं। बेलाताल के जमींदारी में मां काली की मूर्ति स्थापित की गई। जमींदारी के रोहित माहुर, नंदकिशोर कुशवाहा,लालता प्रसाद खटीक, मोहन कुशवाहा, राजेंद्र माहुर, लच्छी कुशवाहा, अविनाश माहुर ने बताया कि आरती के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा अर्चना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी