डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने देवेंद्र

जासं महोबा जिला अस्पताल परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव हुआ। ए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:53 PM (IST)
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने देवेंद्र
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने देवेंद्र

जासं, महोबा: जिला अस्पताल परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह का चयन किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अजय निगम की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

मंगलवार शाम जिला अस्पताल परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की चुनावी को लेकर बैठक हुई। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष अजय तिवारी, मंत्री सुलेमान खान, सुनील शर्मा, प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया। इसमें जिले भर के फार्मासिस्ट वोट डालने पहुंचे। जिसमें देवेंद्र सिंह अध्यक्ष, अविनाश कुमार अहिरवार उपाध्यक्ष, अतुल कुमार चौरसिया मंत्री, पवन कुमार संगठन मंत्री, महेंद्र मिश्रा संयुक्त मंत्री, संतोष कुशवाहा कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सुनील शर्मा ने शपथ दिलाई। सीएमएस डा. आरपी मिश्रा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील सचान, रामकिशोर विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, विजय कुशवाहा, मनीष गुप्ता, कंचन, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी