सीएम से की मांग, विशाल तालाबों को अर्जुन सहायक परियोजना से जोड़ा जाए

जागरण संवाददाता महोबा मुख्यमंत्री को पत्र देकर नगरपालिका अध्यक्ष की ओर से पानी शिक्षा सड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 04:49 PM (IST)
सीएम से की मांग, विशाल तालाबों को अर्जुन सहायक परियोजना से जोड़ा जाए
सीएम से की मांग, विशाल तालाबों को अर्जुन सहायक परियोजना से जोड़ा जाए

जागरण संवाददाता, महोबा: मुख्यमंत्री को पत्र देकर नगरपालिका अध्यक्ष की ओर से पानी, शिक्षा, सड़क आदि की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया गया। मांग की गई कि मूलभूत सुविधाओं के मिलने से आम जनमानस को सहूलियत हो सकेगी।

महोबा नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र दिया था। बताया कि उन्होंने सिचाई की समस्या के स्थाई समाधान के लिए अर्जुन सहायक परियोजना से शहर के कीरतसागर, मदनसागर सहित अन्य विशाल सरोवरों को जोड़ने की मांग रखी। जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिग कालेज स्थापित कराने को कहा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावियों के लिए लाइब्रेरी खोले जाने की भी मांग रखी। यातायात सुगम कराने के लिए रिग रोड की भी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है। उनकी ओर से आश्वासन दिया गया।

chat bot
आपका साथी