गाय तलाशने गए किशोर का तालाब में मिला शव

संस कबरई (महोबा) थाना कबरई के रिवई सुनैचा गांव में गाय तलाशने गए किशोर का शव देर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:49 PM (IST)
गाय तलाशने गए किशोर का तालाब में मिला शव
गाय तलाशने गए किशोर का तालाब में मिला शव

संस, कबरई (महोबा) : थाना कबरई के रिवई सुनैचा गांव में गाय तलाशने गए किशोर का शव देर शाम पानी भरे तालाब में मिला। तालाब किनारे चप्पल मिलने से आशंका होने पर उसकी तालाब में तलाश की गई थी। शव डूबी हालत में मिला था।

ग्राम रिवई सुनैचा के स्व. कृपाल कबीर का छोटा बेटा 13 वर्षीय अर्पित शुक्रवार सुबह मां के कहने पर खेतों में चरने गई गाय को खोजने के लिए गया था। दोपहर बाद तक वापस न आने पर घरवालों तथा पड़ोसियों ने उसे खोजना शुरू किया। शाम करीब साढ़े छह बजे खेत में बने छोटे तालाब के किनारे अर्पित की चप्पल पड़ी देख लोगों को उसके तालाब में डूबे होने की आशंका हुई। लोगों ने तालाब में लकड़ी की सहायता से तथा अन्य तरीके से खोजना प्रारंभ किया। कुछ देर बाद ही पानी के अंदर अर्पित उतराती हुई अवस्था में मिला। बाहर निकालने पर पेट का पानी निकाला गया परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। अर्पित के बड़े भाई अनिल कबीर ने कबरई थाने को देर रात सूचना दी। बच्चे के पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। छोटे बेटे की मौत से मां छोटी का बुरा हाल है। वह बेटे का शव देख बार-बार बेहोश हो जा रही थी।

chat bot
आपका साथी