विजिलेंस की कार्रवाई व न्यायालय के बीच उलझा भ्रष्टाचार का मामला

जासं महोबा जिला उद्यान विभाग में सामने आई भ्रष्टाचार की तस्वीर का मामला विजिलेंस झांसी की क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:14 PM (IST)
विजिलेंस की कार्रवाई व न्यायालय के बीच उलझा भ्रष्टाचार का मामला
विजिलेंस की कार्रवाई व न्यायालय के बीच उलझा भ्रष्टाचार का मामला

जासं, महोबा : जिला उद्यान विभाग में सामने आई भ्रष्टाचार की तस्वीर का मामला विजिलेंस झांसी की कार्रवाई और न्यायालय के बीच उलझ गया है। सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन अब न्यायालय में मामला पहुंचने से इसमें नया मोड़ आ गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में परिवाद दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

17 अगस्त को विजिलेंस झांसी की टीम ने फर्म संचालक दीपू सिंह की शिकायत पर जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी कैमरे में भी सभी सुबूत कैद होने का दावा किया है। वहीं विभाग के ही एक कर्मचारी ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को चुनौती देते हुए न्यायालय का सहारा लिया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका चौधरी ने मामले में परिवाद दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 17 नवंबर को बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है। इसमें विजिलेंस इंस्पेक्टर सहित 10 लोगों के विरुद्ध परिवारवाद दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी इस मामले में एंटी करप्शन टीम ने भी अपनी चार्जशीट दाखिल नहीं की है और जिम्मेदार रिश्वत मामले के सभी सुबूत अपने पास होने का दावा कर रहे हैं। आगे क्या कार्रवाई होती है यह तो वक्त ही बताएगा, फिलहाल यह मामला विजिलेंस की कार्रवाई और न्यायालय के बीच उलझकर रह गया है।

chat bot
आपका साथी