मास्क वितरित कर किया नियमों के प्रति जागरूक

जागरण संवाददाता महोबा कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए खाकी भी अपना फर्ज निभाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:09 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:09 PM (IST)
मास्क वितरित कर किया नियमों के प्रति जागरूक
मास्क वितरित कर किया नियमों के प्रति जागरूक

जागरण संवाददाता, महोबा : कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए खाकी भी अपना फर्ज निभाने के लिए जुट गई है। लोगों को मास्क का वितरण किया जा रहा है।

एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रभारी एंटी रोमियो टीम निरीक्षक रचना सिंह ने टीम के साथ शहर के मुख्य बाजार व मंदिरों में भ्रमण कर बालिकाओं, महिलाओं, श्रद्धालुओं को कोविड-19 नियमों के प्रति किया जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं बालिकाओं व बच्चों से घरों से बाहर निकलते समय मास्क लगाने एवं हाथों को सैनिटाइजर व साबुन से धोने को कहा। साथ ही दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने मास्क भी वितरित किए। वहीं उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने महिला थाना पुलिस के साथ बैकों की चेकिग की और यहां आये लोगों से दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग करने की अपील की। कोविड-19 चेकिग अभियान के तहत लोगो को चालान भी किया गया।

chat bot
आपका साथी