मिशन शक्ति के तहत सीओ ने बालिकाओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता महोबा मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के प्रति महि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:01 PM (IST)
मिशन शक्ति के तहत सीओ ने बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत सीओ ने बालिकाओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, महोबा : मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ तेजबहादुर सिंह ने ग्राम बघौरा में थाना अजनर पुलिस के साथ महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक एवं सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 3.0 अभियान के तहत साइबर फ्राड के बारे में बताया गया। साथ ही शासन से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया कि प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित है। महिलाएं व बालिकाएं निर्भीक होकर यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी