रंगारंग आयोजन में झूमे बच्चे

संवाद सूत्र (महोबा) श्रीनगर: एकल विद्यालय में वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jan 2018 02:59 AM (IST) Updated:Wed, 31 Jan 2018 02:59 AM (IST)
रंगारंग आयोजन में झूमे बच्चे
रंगारंग आयोजन में झूमे बच्चे

संवाद सूत्र (महोबा) श्रीनगर: एकल विद्यालय में वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छात्रा अंजली, प्रियंका, आकृति ने सरस्वती वंदना, जयति जननी शारदे मां की प्रस्तुति की। इसकी सभी ने सराहना की।

श्रीनगर क्षेत्र के सभी एकल विद्यालय की छात्राओं द्वारा भैरवंगज स्थित एकल विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । छात्र हर्ष सैनी, सुमित तिवारी, सुशील साहू अर्पित ने एकल विद्यालय पर नाटक प्रस्तुत किया। नाटक ने सभी का मन मोह लिया। छात्रा मोहनी प्रतीक्षा ने गीत, कभी राम बनके कभी श्याम बनके पर डांस करके मनमोह लिया। इससे प्रांगण तालियों से गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि विश्वनाथ ¨सह परिहार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकल विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की। अंत में पुरस्कार वितरण प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित ने किया। उन्होंने एकल विद्यालय के शिक्षकों व छात्राओं की प्रशंसा की। इस मौके पर चन्द्रशेखर तिवारी, पूर्व प्रधान देवी ¨सह,संदीप तिवारी, राहुल तिवारी, राघवेंद्र तिवारी,शेषनारायण तिवारी, संतोष तिवारी, भूपेन्द साहू, पुष्पेन्द साहू सहित शिक्षक रहे।

chat bot
आपका साथी