अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह घायल

संवाद सूत्र (महोबा) महोबकंठ आगे जा रही स्कार्पियो कार को चालक द्वारा अचानक मोड़ देने से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:54 PM (IST)
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह घायल
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह घायल

संवाद सूत्र, (महोबा) महोबकंठ : आगे जा रही स्कार्पियो कार को चालक द्वारा अचानक मोड़ देने से पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे इसमें सवार छह लोगों को मामूली चोटें आई और बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने सभी का प्राथमिक उपचार कराया।

झांसी जनपद के रहने वाले कुछ लोग प्रयागराज शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से यह लोग रविवार को लौटकर कार से वापस झांसी जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिवई मोड़ के पास आगे जा रही स्कार्पियो कार को चालक द्वारा अचानक मोड़ देने से पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर पुलिस से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में इसमें सवार आलोक मिश्रा, शिवा, प्रियंका, सरस्वती, शिवांश सहित छह लोगों को मामूली चोटें आई और पनवाड़ी सीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार निकलवाई। इसके बाद यह लोग वापस झांसी के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी