अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया गया अभियान

जासं महोबा रेलवे स्टेशन पर खान-पान की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा यात्रियों को जागरूक करने क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:16 PM (IST)
अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया गया अभियान
अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया गया अभियान

जासं, महोबा: रेलवे स्टेशन पर खान-पान की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा यात्रियों को जागरूक करने को अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में इस समय रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सोमवार को महोबा रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अधिकृत विक्रेताओं के यहां भी अधिकृत वस्तुओं की बिक्री के लिए जांच की गई। स्टेशन पर आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग ने खाने की गुणवत्ता की जांच की। बिल नहीं तो भुगतान नहीं, कैशलेस खाना बेचने आदि के बारे में भी यात्रियों को जागरूक किया। महोबा में एक भी वेंडर अनधिकृत नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी