बुंदेलखंड की जनता को भाजपा ने किया अपमानित : राजपाल कश्यप

संसू बेलाताल (महोबा) समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:11 PM (IST)
बुंदेलखंड की जनता को भाजपा ने किया अपमानित : राजपाल कश्यप
बुंदेलखंड की जनता को भाजपा ने किया अपमानित : राजपाल कश्यप

संसू, बेलाताल (महोबा): समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ सपा की सरकार में किए गए। भाजपा ने बुंदेलखंड की जनता से धोखा किया और उन्हें अपमानित किया है। जबकि जनता ने तो उन पर भरोसा किया था लेकिन उनकी ओर से सिर्फ झूठे वादे किए गए। महोबा के बीजानगर गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सपा शासन काल के दौरान तालाब, सिचाई के साधन आदि पर भरपूर काम किया गया। भाजपा उन्हीं कार्यों का श्रेय स्वयं लूट रही है।

राजपाल कश्यप ने कहा कि वह इस समय बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। यहां जनता की दिक्कतों को वह देख रहे हैं। यहां के किसानों के लिए मौजूदा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। यह सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कहा कि मंत्री पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में योगी सरकार को तो बर्खास्त कर देना चाहिए। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई चरम पर है। इस दौरान पुष्पेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, प्रेम विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह नाना, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, महेश निषाद, नवल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रानसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी