बेलाताल मुख्य बाजार में लगा जाम, फंसे वाहन

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) दुकानों के सामने आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:48 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:48 PM (IST)
बेलाताल मुख्य बाजार में लगा जाम, फंसे वाहन
बेलाताल मुख्य बाजार में लगा जाम, फंसे वाहन

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): दुकानों के सामने आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण शुक्रवार को कस्बा के मुख्य बाजार से लेकर गल्ला मंडी तक लंबा जाम लग गया। ट्रैक्टर, टेंपो चालकों के कारण दो पहिया वाहन चालक परेशान हो गए। पैदल निकलना भी कठिन हो गया। सुबह से लेकर दोपहर तक हालात काफी खराब रहे। पुलिस के पहुंचने पर जाम से तो राहत मिली लेकिन शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर ही निकल सके।

बेलाताल कस्बा में ट्रैक्टर, टेंपो वालों की मनमानी से आए दिन जाम लगता है। कोरोना संक्रमण के कारण लगातार संदेश दिया जा रहा है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। जाना ही पड़े तो मास्क लगा कर जाएं लेकिन इसके बाद भी अनदेखी हो रही है। शुक्रवार को यही हुआ। सुबह के समय यातायात सामान्य था लेकिन अचानक बड़े वाहनों के बीच में आ जाने और रोड किनारे कई वाहनों के खड़े होने से रास्ता बाधित होने लगा। देखते ही देखते आड़े तिरछे वाहनों के कारण जाम लग गया। इसमें छोटे वाहन, बाइक सवार भी फंस गए। महिलाओं से लेकर बच्चों तक को समस्या का सामना करना पड़ा। बेलाताल के मुख्य मार्ग गल्ला मंडी सड़क पर काफी लंबा जाम लगा रहा। मुख्य बाजार तक यही हालात रहे। बेलाताल पुलिस चौकी इंचार्ज अनमोल सिंह ने फोर्स के साथ पहुंच कर हालात संभाला और जाम खुलवाने में जुट गए। बताया कि जो वाहन चालक सड़क के किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं, उनके कारण ही जाम लगना शुरू हो जाता है। जल्द ही ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी