सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति रहें सजग

जासें महोबा डरिए नहीं निर्भीक बनें और विश्वास का वातावरण बना कर रखें। युवतियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:23 PM (IST)
सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति रहें सजग
सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति रहें सजग

जासें, महोबा: डरिए नहीं निर्भीक बनें और विश्वास का वातावरण बना कर रखें। युवतियों और स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति की ओर से जागरूक किया गया। नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति सजग रहने को कहा। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तीकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एसपी सुधा सिंह के निर्देशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नोडल अधिकारी मिशन शक्ति निरीक्षक रचना सिंह ने थाना कोतवाली महोबा क्षेत्र के छिकहरा में ग्राम प्रधान गीता देवी की उपस्थिति में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 3.0 अभियान की जानकारी दी। प्रदेश सरकार की ओर से बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी