सपा की ओर से हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) शनिवार को बेलाताल के स्थानीय विवाह घर में सपा की ओर से पिछड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM (IST)
सपा की ओर से हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
सपा की ओर से हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): शनिवार को बेलाताल के स्थानीय विवाह घर में सपा की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डा. राज्यपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग व एमएलसी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सम्मेलन का शुभारंभ पुष्पेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ने किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव , भागीरथ यादव आदि मौजूद रहे। डा. राज्यपाल कश्यप ने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सपा शासनकाल की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में अब काफी समय नहीं है। अभी से कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर करन सिंह राजपूत, सिद्ध गोपाल साहू, मनोज तिवारी , बाबू मंसूरी , बलराम बनाफर, रहीश यादव, बीर सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, नवल कुशवाहा ,अजय राज यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भागीरथ यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी