अवधेश प्रांतीय सह संयोजक व प्रियांशी बनीं सह संयोजिका
जासं महोबा रामजन्म भूमि न्याय के महामंत्री एवं विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय
जासं, महोबा : रामजन्म भूमि न्याय के महामंत्री एवं विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की अध्यक्षता में कानपुर में विहित की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्यालय के अवधेश शर्मा को प्रांतीय सह संयोजक बजरंग दल बनाया गया है। प्रियांशी आर्या को दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका नियुक्त किया गया है। उनके महोबा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके नए पदों पर नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।