अवतार मेहर बाबा की निकली शोभा यात्रा

संवाद सूत्र भरवारा (महोबा) पनवाड़ी विकास खंड के ग्राम भरवारा में अवतार मेहर बाबा की भव्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM (IST)
अवतार मेहर बाबा की निकली शोभा यात्रा
अवतार मेहर बाबा की निकली शोभा यात्रा

संवाद सूत्र भरवारा (महोबा): पनवाड़ी विकास खंड के ग्राम भरवारा में अवतार मेहर बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भरवारा गांव से पदयात्रा करते हुए पास के ही मेहर बाबा केंद्र महुआ गांव तक पहुंचे। यात्रा में बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। समाज सेवी जयचंद राजपूत ने शोभायात्रा का स्वागत किया। और यात्रा में शामिल हुए लोग हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे। महिलाएं भजन करते हुए चल रही थीं। पदयात्रा भरवारा सहित कछवा कला, घुटई, राठ, कैथा, सहित लगभग एक दर्जन गांवों से निकली। इस मौके पर मास्टर करन सिंह, गोपाल, ब्रजेंद्र, कुंदन, मूलचंद्, पार्वती, प्रियंका, अनीता आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी