भारत माता की आरती कर मनाया अमृत महोत्सव

जागरण संवाददाता महोबा शहर के चंद्रशेखर आजाद चौक पं.परमानंद चौक आल्हा चौक के बाद अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:55 PM (IST)
भारत माता की आरती कर मनाया अमृत महोत्सव
भारत माता की आरती कर मनाया अमृत महोत्सव

जागरण संवाददाता, महोबा: शहर के चंद्रशेखर आजाद चौक, पं.परमानंद चौक, आल्हा चौक के बाद अमृत महोत्सव के तहत प्रबुद्धजनों ने ऊदल चौक पर भारत माता की सामूहिक आरती की, एवं वीर ऊदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपदान किया।

ऊदल चौक को दीपकों से सजाया गया और सामूहिक वंदेमातरम गीत गाकर आजादी के संघर्ष में कुर्बानियां देने वाले बुंदेलखंड के सभी महापुरुषों को नमन किया। अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष तारा पाटकर ने बताया कि 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत भले मेरठ से हुई लेकिन उसके 15 वर्ष पहले 1842 में बुंदेलखंड के बांदा जिले में क्रांतिवीरों ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंका था लेकिन इतिहास में बुंदेलों की इस शौर्य गाथा को स्थान नहीं मिला। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कहा कि मातृभूमि प्रेम की भावना के विकास के बगैर हम अपना खोया हुआ गौरव हासिल नहीं कर सकते। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी हरीश पुरवार, आरएसएस के नगर प्रचारक धनंजय आनंद, विजय तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, बुंदेली समाज के महामंत्री डा. अजय बरसैया, गया प्रसाद, पूर्व फौजी रवींद्र सिंह, हिन्दू जागरण मंच के नीरज गुप्ता, जागेश्वर सोनी, शशांक गुप्ता, मिहिलाल, प्रशांत गुप्ता, रवि, अश्विनी पाटकर व नीरज पुरवार सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी