एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, 26 से करेंगे चक्का जाम

जागरण संवाददाता महोबा विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:10 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, 26 से करेंगे चक्का जाम
एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, 26 से करेंगे चक्का जाम

जागरण संवाददाता, महोबा : विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शांति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो एंबुलेंसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

जिला महिला अस्पताल में शनिवार को 108, 102 और एएलएस एंबुलेंस पायलट और इएमटी ने जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में हमारे कर्मचारियों ने जान पर खेलकर सेवाएं दी हैं। कर्मचारी दिन रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। इसके बाद भी उनके साथ अहित हो रहा है। उन्होंने अपनी मांगें रखते हुए बताया कि ठेका प्रथा को बंद किया जाए। एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करें, 108, 102 और एएलएस के कर्मचारियों को एनएचएम में सम्मिलित करो। समान कार्य समान वेतन लागू हो, कोरोना काल में शहीद हुए एंबुलेंस कर्मियों को 50 लाख बीमा प्रदान किया जाए। एएलएस कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित की जाए। बताया कि यदि 25 जुलाई तक मांगें नहीं मानी गई तो 26 जुलाई से डाक बंगला मैदान में एंबुलेंस खड़ी करके चक्का जाम कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान निर्मल, सतीश, विनय, शिवप्रताप, भगवानदास, प्रभा, विनोद, जीतू, शिवकुमार, अमित, आलोक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी