जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई कृषि सेल

जागरण संवाददाता महोबा जैविक कृषि को बढ़ावा देने को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने तहसील

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:57 PM (IST)
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई कृषि सेल
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई कृषि सेल

जागरण संवाददाता, महोबा : जैविक कृषि को बढ़ावा देने को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने तहसील कुलपहाड़ के ग्राम लाडपुर में ऑर्गेनिक महोबा के अंतर्गत जैविक कृषि सेल का उद्घाटन किया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद भी किया। तहसील अंतर्गत संचालित चार जैविक क्लस्टर के किसानों को सरकार की योजनाओं तथा जैविक खेती से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई।

एक क्लस्टर में 50 किसान हैं। प्रत्येक किसान यदि एक एकड़ भूमि में जैविक खेती करे तो उसे सरकार 4800 रुपये का अनुदान देती है। कृषि यंत्र, कम्पोस्ट, हरी खाद आदि से भी लाभांवित किया जाता है। यूरिया व अन्य रासायनिक खादों के निरंतर प्रयोग से खेती की उर्वरा शक्ति काम होने लगती है। उसमें खाद की डिमांड भी बढ़ती जाती है। डीएम ने कहा कि किसान जो जैविक खेती करना चाहते हैं वे ऑर्गेनिक महोबा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्हें सरकार की ओर से संचालित अनुदानित योजनाओं से लाभांवित कराया जा सके। डीएम ने कहा किसानों को जैविक खेती के बारे में बताएं और उनका रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जरूर करवाएं। डीडी कृषि जी राम, एसडीएम कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्ला, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी