वाद विवाद में अफसाना ने मारी बाजी

जासं महोबा वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत भारतीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:50 PM (IST)
वाद विवाद में अफसाना ने मारी बाजी
वाद विवाद में अफसाना ने मारी बाजी

जासं, महोबा : वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अफसाना ने बाजी मारी। सुषमा कुमारी द्वितीय व पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा. एसएस राजपूत, डा. बृजेश कुमार सिंह व डा. अनवर आलम रहे।

इसके बाद छात्राओं ने वाद विवाद में पक्ष-विपक्ष प्रस्तुत करते हुए भारतीय समाज में प्राचीन काल ,मध्यकाल एवं वर्तमान काल में महिलाओं की स्थिति को बताया। एक स्वर में सभी ने नारी के सम्मान पर जोर दिया। प्राचार्य लेफ्टिनेंट प्रो सुशील बाबू ने कहा कि छात्राओं को जागरूकता फैलाकर जो छात्राएं शिक्षा से वंचित हो रही हैं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। एनएसएस नोडल अधिकारी डा. संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि नारी के प्रति पुरुषों को सोच बदलनी होगी तथा उन्हें सम्मान देना होगा। शक्ति योद्धा प्रो. मधुबाला सरोजनी ने भी विचार रखे। डा. बृजेश कुमार, डा. डीके खरे, डा. केसी वर्मा, शोभित कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, हेमलता सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी