वृद्धा से दुष्कर्म मामले का आरोपित भेजा गया जेल

- प्रथम ²ष्टया दुष्कर्म की पुष्टि आगे की जांच के लिए लैब भेजी गई स्लाइड --- संवाद सहयोगी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:43 PM (IST)
वृद्धा से दुष्कर्म मामले का आरोपित भेजा गया जेल
वृद्धा से दुष्कर्म मामले का आरोपित भेजा गया जेल

- प्रथम ²ष्टया दुष्कर्म की पुष्टि, आगे की जांच के लिए लैब भेजी गई स्लाइड

--- संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा): कस्बा के एक मोहल्ले में शनिवार रात को अनुसूचित जाति की 60 वर्षीय महिला को अगवा करके बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर रामप्रवेश राय न बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अन्य जांच के लिए स्लाइड आगरा प्रयोगशाला भेजी गई है। वहीं पीड़िता की बेटी और दामाद दिल्ली से वापस आ गए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत में सुधार है।

कबरई नगर क्षेत्र के वार्ड में शनिवार रात को 60 साल की महिला को कुछ लोग सोते समय उठा ले गए थे। रविवार सुबह उसके बगल में चारपाई पर लेटी नातिनों ने नानी को न पाकर उनकी खोज की तो वह बगल में ही खाली पड़े मकान में बेहोशी हालत में मिली थी। मुंह में कपड़ा ठूंसा था और महिला ने होश में आने पर दुष्कर्म तथा नाजुक अंगों में मिर्च डालने की बात एसपी के समक्ष कही थी। महिला की तहरीर के आधार पर कबरई थाने में आरोपित भारत कुशवाहा को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा लिखा गया था। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है लेकिन अन्य जांच के लिए स्लाइड प्रयोगशाला भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी