घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता महोबा पानी पीने के बहाने घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 06:03 PM (IST)
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, महोबा : पानी पीने के बहाने घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छानबीन करने के बाद आरोपित को पनवाड़ी थाना पुलिस ने जेल भेज दिया।

थाना पनवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में युवती के घरवालों ने तहरीर दी कि घटना करीब छह माह पुरानी है। उनकी बेटी घर के बाहर संचालित किराना की दुकान में बैठी थी, तभी आरोपित जवाहर वहां आया और पीने के लिए पानी मांगा। बेटी जैसे ही घर के अंदर पानी लेने गई तो पीछे से आरोपित भी घर में घुस गया। युवती को अकेला जान कर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा अड़ा कर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

गर्भ ठहरने पर परिवार वालों को डरते हुए पीड़िता ने पूरी घटना बताई थी। आरोपित घरवालों पर युवती का गर्भपात करवाने का दबाव बनाता रहा। ऐसा न करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पनवाड़ी पुलिस ने आरोपित जवाहर लोधी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी