यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 80 ई-चालान

जासं महोबा त्योहार में पुलिस बेहद सतर्क नजर आई और सड़कों पर उतर कर पुलिस ने लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 05:18 PM (IST)
यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 80 ई-चालान
यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 80 ई-चालान

जासं, महोबा : त्योहार में पुलिस बेहद सतर्क नजर आई और सड़कों पर उतर कर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में गश्त किया। दुकानदारों को पटाखों से होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। अन्य जगहों पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने क्षेत्र के मुख्य बाजार, धार्मिक-स्थल, बस स्टैंड, ढाबों आदि जगहों पर जाकर गतिविधियों पर नजर रखी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 80 वाहनों के ई-चालान किए गए।

chat bot
आपका साथी