नियमों के उल्लंघन पर काटे 49 ई-चालान

जागरण संवाददाता महोबा पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:46 PM (IST)
नियमों के उल्लंघन पर काटे 49 ई-चालान
नियमों के उल्लंघन पर काटे 49 ई-चालान

जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति सजग किया। इसके साथ ही पूरे जिले में गश्त कर हर गतिविधियों पर नजर रखी और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को चेक किया गया। शराब की दुकानों में जाकर सेल्समैन को आवश्यक निर्देश दिए गए। अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर 49 वाहनों के ई-चालान भी किए गए। लगातार यह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी