यातायात नियम तोड़ने पर काटे 179 ई-चालान

जासं महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र ने पुलिस कर्मियों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 04:46 PM (IST)
यातायात नियम तोड़ने पर काटे 179 ई-चालान
यातायात नियम तोड़ने पर काटे 179 ई-चालान

जासं, महोबा: एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र ने पुलिस कर्मियों के साथ गश्त किया। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं हेलमेट पहनने को लेकर लोगों को जागरूक किया। अन्य थाना पुलिस द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सचेत किया और गाइडलाइन का पालन करने को कहा। राहगीरों को यातायात नियमों के संबंध में पर्चा भी दिए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 179 वाहनों के ई-चालान किए गए।

chat bot
आपका साथी