यातायात नियम के उल्लंघन पर काटे 171 ई-चालान

जासं महोबा मुख्यालय व क्षेत्रीय पुलिस ने सुरक्षा को लेकर गश्त की। इस दौरान यातायात नियमों का लो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 05:05 PM (IST)
यातायात नियम के उल्लंघन पर काटे 171 ई-चालान
यातायात नियम के उल्लंघन पर काटे 171 ई-चालान

जासं, महोबा: मुख्यालय व क्षेत्रीय पुलिस ने सुरक्षा को लेकर गश्त की। इस दौरान यातायात नियमों का लोगों को पालन कराया गया। नियमों के उल्लंघन पर 171 वाहनों के ई-चालान भी किए गए।

जनपद में शांति कानून-व्यवस्था के मद्देनजर समस्त थानों की ओर से अपने थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, धार्मिक-स्थल, बस-स्टैंड, ढाबा आदि जगहों पर पैदल भ्रमण करके संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिग की गई। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों में पुलिस को तैनात किया गया है। लोगों को सचेत करते हुए मास्क का प्रयोग व दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की गई । यातायात नियमों के उल्लंघन पर 171 ई-चालान किए तथा कोविड नियमों के उल्लंघन पर नौ व्यक्तियों से 1400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी