यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 145 ई-चालान

जागरण संवाददाता महोबा यातायात माह नवंबर के तहत जिले भर में अभियान चलाकर लोगों को नियमों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:55 PM (IST)
यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 145 ई-चालान
यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 145 ई-चालान

जागरण संवाददाता, महोबा: यातायात माह नवंबर के तहत जिले भर में अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन पर चालान भी किए जा रहे हैं। चेकिग के दौरान 145 ई-चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन एसएचओ व एसओ ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग की गई। लोगों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के प्रति सचेत करते हुए मास्क का प्रयोग व दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई। राहगीरों को यातायात नियमों के संबंध में पर्चा भी दिए गए और उल्लंघन पर 145 वाहनों के ई-चालान हुए।

chat bot
आपका साथी