सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल, दो झांसी रेफर

जासं महोबा जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग गंभीर रूप से घायल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:09 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल, दो झांसी रेफर
सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल, दो झांसी रेफर

जासं, महोबा : जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

मध्य प्रदेश के नटवां खिरवा महाराजपुर निवासी 24 वर्षीय रंजीत, 19 वर्षीय जीतेंद्र बाइक से श्रीनगर आए थे। लौटते समय बिलरही के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए। चौका मदगवां निवासी 18 वर्षीय प्रेम यादव, 50 वर्षीय कैलाश और सिजहरी निवासी 60 वर्षीय सियारानी पत्नी धनीराम बाइक से सिजहरी आए थे। वापस जाते समय श्रीनगर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। तीनों लोग जख्मी हो गए। मोहल्ला मलकपुरा निवासी 45 वर्षीय महेशचंद्र और 27 वर्षीय जीतेंद्र बाइक से जा रहे थे। दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। लोहर गांव निवासी 28 वर्षीय बालकिशन बाइक से खेत जा रहा था। रास्ते में गिरकर घायल हो गया। भैरोगंज चरखारी निवासी 65 वर्षीय अयूब खान को रामनगर के पास बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यालय निवासी 17 वर्षीय धीरू बाइक से गिरकर घायल हो गया। रंजीत और जीतेंद्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी