पेड़ से लटका मिला युवक का शव

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:09 AM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पेड़ से लटका मिला युवक का शव

महराजगंज: सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के नेता सुरहुरवा गांव के बाहर पनियरा थानाक्षेत्र के पिपरा खुर्द निवासी राजन गौड़ का शव रविवार की दोपहर पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि पनियरा थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द निवासी राजन की शादी सदर कोतवाली के खेम पिपरा में हुई है। नेता सुरहुरवा में उसके मौसी का घर है। पिछले दिनों ससुराल में रहने के बाद तीन दिनों पूर्व राजन अपने मौसी के घर आया था। रविवार की दोपहर गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर उसका शव एक दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। सदर कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

महराजगंज : कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम गेड़हरुआ टोले पर शनिवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे लड़की के स्वजन ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शनिवार की रात ग्राम सभा गेड़हरुआ में शीतल साहनी की मौत हो गई। लड़की के गले मे चोट के निशान थे। लड़की की शादी पिछले आठ मई 2020 को लल्लन नाम के युवक से हुई थी। लड़की का मायका निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जयश्री में है। पिता महेंद्र साहनी ने कोठीभार पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार की रात उसकी हत्या कर दी गई।

प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी