बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : राजेश तिवारी

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सपा व बसपा ने जनता को गुमराह किया। जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:18 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 02:18 AM (IST)
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : राजेश तिवारी
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता : राजेश तिवारी

महराजगंज: बृजमनगंज विकास खंड के फुलमनहा स्थित रमानाथ उमाशंकर इंटर कालेज में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव कि तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सपा व बसपा ने जनता को गुमराह किया। जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहना कर स्वागत किया। विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश पाल,नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, शरदेंदु पांडेय, कुंजबिहारी निषाद, रेनू गुप्ता, सदमोहन उपाध्याय, विजय सिंह एडवोकेट, विनय तिवारी, अमरमणि पासवान, संतोष जायसवाल, हनुमान प्रसाद, हृदय पांडेय, मोहम्मद कलीम सहित अन्य मौजूद रहे। अधिवक्ताओं का धरना 15 दिन के लिए स्थगित

महराजगंज: नौतनवा में राजस्व बार एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभागार में बैठक कर धरना प्रदर्शन व हड़ताल 15 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सचिव ने बताया कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 14 वें दिन स्थगित कर दिया गया है। यदि 15 दिन के भीतर अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया और तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सतपाल सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, लल्लन अंसारी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजेश श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, सूर्यनाथ सिंह, चंद्र कुमार वर्मा, शमशुद्दीन, संजय सोनी उपस्थित रहे। न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

महराजगंज: एक पीड़िता न्याय के लिए बीते चार माह से नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी के चक्कर काट रही है। मामला पति-पत्नी के अलग हो जाने के सुलहनामा के बाद रकम लेन देन का है। पीड़िता का आरोप है कि सीओ कार्यालय व नौतनवा थाना पर विवाद को लेकर सुलह हुआ। जिसमें पत्नी के अलग होने पर पति पक्ष द्वारा निर्धारण रकम देने की बात पर सहमति हुई। मामले के अल्पीकरण का आरोप

नौतनवा: सोनौली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरागदही गांव में चार दिन पूर्व हुए विवाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग में चालान कर दिया। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर मामले के अल्पीकरण का आरोप लगाया है। यह कि आरोपित पर महिला के साथ छेड़खानी की तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे शांति भंग में चालान कर दिया। सोनौली इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय का कहना है बरगदही गांव में मामूली विवाद हुआ था। जांच में छेड़खानी का आरोप झूठा निकला है। भारतीयों को परेशान करने का आरोप

नौतनवा: सोनौली-बेलहिया सीमा पर नेपाल के सशस्त्र पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। उक्त आरोप लगाते हुए नौतनवा तहसील के अधिवक्ता मनोज मिश्रा व संतोष पांडेय ने नेपाल के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। कहा है कि शुक्रवार की दोपहर वह नेपाल में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवानों ने उन्हें जांच व पूछताछ के नाम पर घंटों परेशान किया।

chat bot
आपका साथी