प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता: पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। गोरखपुर में खाद कारखाना एम्स समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोग जुट जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:48 PM (IST)
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता: पंकज चौधरी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता: पंकज चौधरी

महराजगंज : परतावल स्थित पानमती देवी कन्या इंटर कालेज में आगामी सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को सफल बनाने के लिए पनियरा विधानसभा के मंडल व बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रहे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। गोरखपुर में खाद कारखाना, एम्स समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोग जुट जाएं। प्रधानमंत्री पूर्वांचल को विकास की सौगात देने आ रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक भी किया। इस दौरान उन्होंने पानमती देवी कन्या इंटरमीडिएट कालेज में भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। प्राक्कलन समिति के सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूक करें। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक लोगों को गोरखपुर ले चलें।

जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, राधेश्याम सिंह, सुरेंद्र नाथ पांडेय, अर्जुन मौर्य, रुपेश शर्मा, उमेश गुप्ता, मंडल भोला मल्ल, ब्लाक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख पनियरा वेदप्रकाश, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घुघुली ओमप्रकाश जायसवाल, मंडल प्रभारी शंभू नाथ वर्मा उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

महराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर खाद कारखाना एवं एम्स के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक दरहटा के शिव मंदिर पर की गई। इस दौरान गोरखपुर में बड़ी संख्या में आधी आबादी के पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की गई, वहीं अभियान के तहत 200 महिलाओं को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गोरखपुर कार्यक्रम में पहुंचे और महिला शक्ति का परिचय दें। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय ने कहा कि महिलाएं राजनीति के प्रति अपनी जागरूकता दिखाते हुए बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री वंदना तिवारी, सरिता जायसवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा देवी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला मौर्या, मंजू, ज्ञानंदी, पुनीता, सुनीता, गीता, मनोरमा, रेनू, संगीता, माया, पूनम, संजू, सेवरी, रीमा, रीना ज्ञानती, रूणा, प्रभावती, शीला आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी