मार्ग दुर्घटना में महिला घायल, कार गड्ढे में गिरी

बृजमनगंज के कोल्हुई रोड पर कोटिया गांव के पास एक महिला को ठोकर मार अनियंत्रित हुई कार रोड के किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:57 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में महिला घायल, कार गड्ढे में गिरी
मार्ग दुर्घटना में महिला घायल, कार गड्ढे में गिरी

बृजमनगंज, महराजगंज: थानाक्षेत्र के कोल्हुई रोड पर महिला को ठोकर मारकर अनियंत्रित हुई कार गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में महिला घायल हो गई। जिसका इलाज सिद्धार्थनगर में चल रहा है। शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र बृजमनगंज के कोल्हुई रोड पर कोटिया गांव के पास एक महिला को ठोकर मार अनियंत्रित हुई कार रोड के किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में कोटिया निवासी किसमती देवी (45) घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाने के सिपाही प्रेम शंकर दुबे एवं कृष्णकांत तिवारी मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी