मार्ग दुर्घटना में महिला घायल

राहगीरों की मदद से इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में महिला घायल
मार्ग दुर्घटना में महिला घायल

महराजगंज: पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के मनिकौरा के पास बुधवार की दोपहर टेंपो पलटने से फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा निवासी 40 वर्षीय अजिमिरून निशा पत्नी रमजान अली गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

chat bot
आपका साथी