मास्क, सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनर के सुरक्षा चक्र में हुआ मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिजर्व ड्यूटी में लगे विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने परतावल ब्लाक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर आपत्ति जताई। कर्मचारियों ने कहा कि मतदान के लिए सुबह से ड्यूटी में हैं लेकिन तपती धूप में दोपहर तक किसी को पानी तक नहीं उपलब्ध कराया गया जब कि अधिकारी ब्लाक में सोते रहे। उन्होंने आरओ से पानी न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। संतोष जनक जवाब न मिलने पर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी परतावल प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि पानी की समस्या नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM (IST)
मास्क, सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनर के सुरक्षा चक्र में हुआ मतदान
मास्क, सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनर के सुरक्षा चक्र में हुआ मतदान

महराजगंज: फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में मताधिकार के प्रयोग का उत्साह तो दिखा ही, कोविड गाइडलाइन का पालन भी करने में मतदाता जागरूक दिखे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। बावजूद इसके कोविड गाइड लाइन का पालन करने में मतदाता सतर्क दिखाई दे रहे थे। प्रशासन के दो गज दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करने में मतदाता भी सहयोग दे रहे थे। क्षेत्र के गोपालपुर, पोखरभिडा, खजुरिया, भैंसहिया, सोनबरसा, बरडाड, विशुनपुर अदरौना, दुर्गापुर आदि बूथों पर मास्क लगाकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते महिला व पुरुष मतदाताओं की कतार लगी दिखाई दे रही थी। पोखरभिडा में गेट पर ही मतदान कर्मी सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर से तापमान चेक कर ही लोगों को अंदर जाने दे रहे थे। सोनबरसा व महदेवा दुबे बूथ पर तेज धूप से बचाने के लिए टेंट की व्यवस्था रही तो वहीं प्यूरीफायर वाटर की व्यवस्था दिखी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही थी। मतदान के प्रयोग करने में आधी आबादी का उत्साह देखते हुए बन रहा था।

रिजर्व ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिजर्व ड्यूटी में लगे विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने परतावल ब्लाक के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर आपत्ति जताई। कर्मचारियों ने कहा कि मतदान के लिए सुबह से ड्यूटी में हैं , लेकिन तपती धूप में दोपहर तक किसी को पानी तक नहीं उपलब्ध कराया गया, जब कि अधिकारी ब्लाक में सोते रहे। उन्होंने आरओ से पानी न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। संतोष जनक जवाब न मिलने पर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी परतावल प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि पानी की समस्या नहीं है। कर्मचारी हस्ताक्षर बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। प्रदर्शन के दौरान प्रमेंद्र प्रताप,किरन श्रीवास्तव,साधना श्रीवास्तव,नाहिद फातिमा,अखिलेश कुमार,राकेश सिंह,मंजू, अवधेश सिंह,श्याम सुंदर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी